अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के अल्कापुरी में रिटायर्ड आरटीओ (RTO) गजराज सिंह के मकान के बाहर खड़ी सरिस्का के अकाउंटेंट की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ले गए। चोरी करने वाले बदमाश कार से आए थे और दूसरी कार चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पंकज मीणा, जो मूल रूप से बड़ौदामेव के रहने हैं और वर्तमान में अलकापुरी में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की रात अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी। अगली सुबह जब वह उठे तो गाड़ी गायब थी। रात 2 बजे आए बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात करीब 2 बजे कार से आए बदमाशों ने बड़ी सफाई से कार का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।