अलवर शहर में रविवार देर रात पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के वक्त परिवार बाहर गया हुआ था और मृतक घर में अकेला था। इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर युवक ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान केमाला गांव निवासी लोकेश (30) पुत्र राजू के रूप में हुई है। वह अलवर के 60 फीट रोड इलाके में नाई का काम करता था। और इसी दुकान से परिवार का गुजर-बसर करता था। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पारिवारिक विवाद के बाद जब घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम के सिलसिले में बाहर चले गए, तब लोकेश घर में अकेला रह गया। इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर उसने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो घर में हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना का पता चलते ही आनन-फानन में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे 3 मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से अचानक पिता का साया उठ गया।