जयपुर में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों की बुनियादी समस्याएं सामने आ रही हैं। प्रताप नगर सेक्टर 26 के द्वारिकापुरी अपार्टमेंट के आसपास जल निकासी, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था नहीं होने की शिकायत है। वहीं जवाहर नगर के गोल बाजार में दो महीने से स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुकानदारों और लोगों को परेशानी हो रही है। खिरनी फाटक अंडरपास में लाइट की व्यवस्था नहीं होने और विद्युत नगर चौराहे पर लगातार जलभराव से भी लोग परेशान हैं। दूसरी ओर, आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो और मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर से जुड़ी समस्या का समाधान हुआ। कंट्रोलर की समस्या में एईएन बालुराम गुर्जर 'स्टार ऑफिसर' बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… द्वारिकापुरी अपार्टमेंट के आस-पास समस्याओं का अंबार
जयपुर शहर के प्रताप नगर सेक्टर 26 से क्षेत्रवासी सोनू शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। सोनू ने लिखा कि द्वारिकापुरी अपार्टमेंट के आस-पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि न ही इलाके में रोड लाइट है और न ही साफ-सफाई की जा रही है।
गोल बाजार में अंधेरे से परेशान दुकानदार
जवाहर नगर के गोल बाजार के रहने वाले दिलीप सिंह ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। दिलीप ने लिखा कि पिछले लगभग दो महीने से लाइट नहीं जल रही है। इसके कारण बाजार के कुछ हिस्से में अंधेरा रहता है। दुकानदारों और लोगों को काफी समस्या आ रही है।
शहर के प्रमुख अंडरपास में लाइट ही नहीं
जयपुर के झोटवाड़ा और खातीपुरा क्षेत्र में स्थित खिरनी फाटक में अंधेरे की समस्या सामने आई है। मामले में क्षेत्रवासी मनीष ने लिखा कि अंडरपास में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोगों को रात के समय वहां से निकलने में परेशानी होती है।
विद्युत नगर चौराहे पर भरा पानी
विद्युत नगर चौराहा के पास रहने वाले अंकित ने रोड पर जलभराव की समस्या साझा की है। अंकित ने पोस्ट कर बताया कि इस चौराहे पर हर समय पानी भरा रहता है। वाहनों से गुजरने में परेशानी आती है और पैदल चलने के लिए तो रास्ता बाकी ही नहीं है।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर प्रशासन का एक्शन
आमेर रोड के नगर निगम कॉलोनी सेक्टर 1 निवासी विक्रम सिंह ने कुछ समय पहले सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि काफी दिनों से गंदा पानी रोड पर बह रहा था और गंदी बदबू आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर की समस्या का समाधान
बदनपुरा, गंगापोल रोड निवासी रियाज ने भी 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था। इस समस्या का एईएन ने समाधान करवाया है।
बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर'
जयपुर शहर के बदनपुरा, गंगापोल रोड के रहने वाले रियाज ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर से संबंधित समस्या बताई थी, जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था, इसके कारण बच्चों को करंट का खतरा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर एईएन बालुराम गुर्जर ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 2.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 3.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 4.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 5.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 6.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 7.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 8.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 9.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 10.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’