एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वडेरवास खैरवा में नशामुक्ति अभियान के तहत ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा शुरू किया। यह कार्यक्रम एएनटीएफ की स्थापना के एक वर्ष पूरा होने पर हुआ। अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. और महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशों पर अभियान की शुरुआत की गई।अभियान का लक्ष्य जिले को ‘नो ड्रग्स जोन’ के रूप में चिन्हित कर ड्रग्स-फ्री क्षेत्र बनाना है। खैरवा कस्बे में जन जागरूकता रैली निकाली गई। नशे की लत से होने वाले सामाजिक और आर्थिक नुकसान पर जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और बेहतर भविष्य से जुड़े विषयों पर जागरूक करने को कहा गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सूरजभान सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। स्कूल में शिकायत पेटी भी रखी गई और प्रशिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वयंसेवक नामित किया गया।