बानसूर में पंचायती राज चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक हलचल तेज है। रामपुर, सबलपुरा, बहराम का बास और कल्याणपुरा ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं चुनावी मुद्दे बनी हैं। जल भराव की समस्या से चाहिए निजात रामपुर में ग्रामीणों की मुख्य मांग बेहतर सड़क, पीने का पानी, साफ-सफाई और नाली व्यवस्था है। वे जलभराव का स्थायी समाधान व बेहतर सड़क-रोशनी चाहते हैं। सबलपुरा में सड़क, पीने का पानी, नाली निर्माण और साफ-सफाई मांगें हैं। ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर युवा विकास चाहते हैं। बहराम का बास में पीने का पानी, सड़क निर्माण, सफाई, नालियों की व्यवस्था, बिजली और स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता देने की मांग है। किसानों के लिए बेहतर संपर्क मार्ग की भी मांग है। कल्याणपुरा में पंचायत भवन का निर्माण मुद्दा है। पंचायत का काम पांच साल से स्कूल के एक कमरे से चल रहा है। नई पंचायत बनने पर भवन निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग है। सड़क, पानी और सफाई बने मुद्दे चारों ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चाएं तेज हैं। इस बार मतदाता केवल प्रत्याशियों के राजनीतिक समीकरणों के आधार पर नहीं, बल्कि गांव के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में आने वाले पंचायत चुनाव में सड़क, पानी, सफाई, पंचायत भवन और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बनते नजर आ रहे हैं।