बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के बाद भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। जोड़-तोड़ की आशंका को देखते हुए भाजपा ने अपने 60 पार्षद उम्मीदवारों को गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सारंगपुर बालाजी धाम भेज दिया है। सभी पार्षदों को गुरुवार को जिला पार्टी ऑफिस से एक निजी बस से रवाना किया गया था। शुक्रवार को इन पार्षद प्रत्याशियों का मंदिर परिसर में दर्शन करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सभी को एक साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।