बांसवाड़ा के मोहन कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को जलापूर्ति के दौरान पानी में कीड़े आने की शिकायत की गई। इसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह जलदाय विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और पानी के सैंपल लिए हालांंकि, जांच में पानी गुणवत्तापूर्ण पाया गया। ​घरों से एकत्र किए गए पानी के सैंपल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मोहन कॉलोनी के कई घरों से पानी के सैंपल एकत्र किए। विभाग के जरिए मौके पर ही पानी के सैंपल की प्राथमिक जांच की गई और आगे की प्रयोगशाला जांच के लिए सैंपल साथ ले जाए गए। मौके पर की गई जांच में आपूर्ति किया गया पानी पूरी तरह स्वच्छ और पीने योग्य पाया गया। विभाग के अधिकारी बोले पानी स्वच्छ है ​जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग उपभोक्ताओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और पानी की शुद्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने परखी जल शोधन व्यवस्थाएं इस निरीक्षण दल में अधिशासी अभियंता गजानंद प्रजापत, शहर सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता आकिब जावेद और जलदाय विभाग की तकनीकी टीम शामिल रही। रविवार सुबह अधिकारियों ने कागदी पिकअप स्थित फिल्टर प्लांट और कागदी पिकअप पंप हाउस का भी जायजा लिया और जल शोधन व्यवस्थाओं को परखा। यहां देखें मौके की तस्वीरें…