प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा किया। इस उपलक्ष्य में बारां में भाजपा ने 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बात की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह सफर सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का तप है। 'मोदी सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया' दिलावर ने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने सहित केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।