बारां के प्रसिद्ध डोल मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने आध्यात्मिक मानव चरित्र निर्माण प्रदर्शनी लगाई है। इसका उद्घाटन मेला अध्यक्ष नीरज नागर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने मुख्य अतिथि और अन्य खास मेहमानों को प्रदर्शनी में लगे अलग-अलग मॉडलों और उनके आध्यात्मिक उद्देश्यों के बारे में पूरी जानकारी दी। संस्था ने अतिथियों को उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी साधना दीदी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आज के समय में नैतिक मूल्यों में गिरावट रोकने और मानव चरित्र बनाने के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की बहुत जरूरत है। उन्होंने सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से प्रदर्शनी में आकर आध्यात्मिक ज्ञान लेने की अपील की। इस मौके पर चंद्रभान भाई, हेमंत भाई, जयंतेंद्र भाई समेत कई माता-बहनें और संगठन के सेवाधारी भाई-बहन मौजूद थे। उन्होंने व्यवस्थाएं संभाली।