बारां की कृषि उपज मंडी समिति में गुरुवार को रिकॉर्ड 32934 क्विंटल कृषि जिंसों की आवक हुई, जिसमें 15000 क्विंटल सोयाबीन सबसे ज्यादा रहा। इससे मंडी में काफी रौनक दिखी। लहसुन के दाम में जबरदस्त तेजी रही और यह 5450 से 25000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। इसका मॉडल भाव 11400 रुपये रहा। धान के भावों ने भी रफ्तार पकड़ी है। यह न्यूनतम 3653 और अधिकतम 4162 रुपए प्रति क्विंटल बिका, औसत भाव 3918 रुपए रहा। यह समर्थन मूल्य 2441 रुपए से 1477 रुपए ज्यादा है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। अन्य जिंसों में गेहूं 2561-2861, चना 6201-6820, धनिया 12500-14501, सरसों 7000-8899, उड़द 6450-8461, मक्का 1600-2351, मूंग 4600-7950 और बाजरा 2260 रुपए प्रति क्विंटल बिका।