बारां में जिला प्रशासन की मिशन सामर्थ्य पहल के तहत शनिवार को 11 केंद्रों पर ऑनलाइन कैरियर मार्गदर्शन हुआ। कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने एनआईसी कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जुड़कर 11 केंद्रों (अटरू, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज, मांगरोल) के छात्रों को संबोधित कर उनके सवालों के जवाब दिए। कलेक्टर असावा ने बताया मिशन सामर्थ्य 15 अगस्त से शुरू हुआ। यह दूरदराज के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहा है, खासकर छात्राओं को। उन्होंने कहा पिछड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से लड़कियों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती। मिशन सामर्थ्य हर बेटी को शहर जैसी शिक्षा देने की कोशिश है। कलेक्टर ने यूपीएससी, आरएएस, रीट, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया। लक्ष्य तय कर मेहनत करने को कहा। इस पहल में एनटीपीसी तकनीकी मदद दे रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, एनआईसी अधिकारी और मिशन के नोडल अधिकारी मौजूद थे।