बारां में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चार दिन के लंबे बारिश के इंतजार के बाद तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सड़कों पर बहा पानी, मौसम हुआ खुशनुमा तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। लंबे समय से बारिश नहीं होने और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। अचानक बदले मौसम ने दिनभर की गर्मी के बाद लोगों को ठंडक का एहसास कराया। किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी बारिश से आम लोगों के साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण कुछ फसलों पर असर पड़ने लगा था, ऐसे में शुक्रवार की बारिश से किसानों को उम्मीद जगी है। धान, मक्का और सोयाबीन के लिए फायदेमंद खासकर धान, मक्का और सोयाबीन की फसलों के लिए यह बारिश काफी उपयोगी है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और मुरझा रही फसलों को पानी मिलने से उनमें फिर से जान आने की उम्मीद है। इससे खरीफ सीजन की फसलों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।