राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। बाड़मेर जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 और दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। बालोरात जिला अलग होने के बाद पूरा भूगोल ही बदल गया है। परिसीमन के बाद बाड़मेर में पंचायत समिति भी बढ़कर 17 हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के पहले चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अक्टूबर को होगी। वही पंच और सरपंच चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 25 अक्टूबर और दूसरे चरण की 31 अक्टूबर को होगी। पहले चरण के उपसरपंच का चुनाव 26 और दूसरे चरण में 1 नवंबर को होगा। सरपंच पंचों का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आ जाएगा। वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का रिजल्ट 20 नंवबर को आएगा। दरअसल, बाड़मेर में 37 जिला परिषद, 17 पंचायत समिति के 269 सदस्यों और सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बेलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा। बाड़मेर में कब-कहा वोटिंग बाड़मेर जिला परिषद सदस्यों का शेड्यूल बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए शेड्यूल बाड़मेर जिले की सरपच और पंच के चुनाव शेड्यूल बाड़मेर में पहले दो चरणों में चुनाव बाड़मेर जिले की बायतु, आडेल, मांगता, गडरारोड, रामसर, चौहटन, लीलसर, धनाऊ, सेड़वा और फागलिया में पहले चरण में मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में शिव, भीयाड़, बाटाडू, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूगरों का तला, विशाला में दूसरे चरण में मतदान होगा। जिले की 625 कुल ग्राम पंचायत में से 419 ग्राम पंचायत के चुनाव पहले चरण में और 206 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पद के लिए चुनाव दूसरे चरण में होंगे। दरअसल, बाड़मेर में जिला प्रमुख पद ओपन अनारक्षित है। वहीं 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 37 जिला परिषद और 17 प्रधान की लॉटरी निकाली गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 625 सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली गई। चुनाव ने लॉटरी के 8 दिन बाद चुनावी शेड्यूल जारी किया है। 17 प्रधान में 8 महिलाएं बाड़मेर जिले से बालोतरा अलग होने के बाद पूरा नक्शा बदल गया। परिसीमन और पुनर्गठन में 6 पंचायत समिति नई बनी है। इसमें बाटाडू, भीयाड़, विशाला, डूंगरों का तला, लीलसर, मांगता बनी है। अब कुल 17 पंचायत समिति है। इसमें 8 प्रधान महिलाएं बनेगी। इसमें एससी और ओबीसी शामिल है। बाड़मेर जिले की 37 जिला परिषद सदस्य आरक्षित वार्ड बाड़मेर जिला प्रमुख पद के लिए अनारक्षित ओपन सीट आई है। इसमे जिला परिषद सदस्य 37 है। 18 महिलाएं जिला परिषद सदस्य बनेगी। कुल 37 सीट में से 7 सीट एससी (3 महिला), दो सीट एसटी (1 महिला), 7 सीट ओबीसी (3 महिला) और 21 अनारक्षित सीट रिजर्व हुई है। इसमें 11 महिलाएं है।