राजस्थान में शनिवार को पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। ब्यावर जिले में पंचायती राज चुनाव दो चरणों में होंगे। तीसरे चरण में नरबदखेड़ा, जवाजा, जैतारण और रास पंचायत समिति में चुनाव होंगे। चौथे चरण में मसूदा, बदनौर और रायपुर पंचायत समिति में चुनाव होंगे। जिले में 27 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। जिले में 7 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 6 नवंबर को चुनाव होंगे। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे।