भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने के लिए पहुंची। वार्ड नंबर 41 की कांग्रेस उम्मीदवार बबीता शर्मा सीएम के पिता से मिली और उन्हें कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील की। सीएम का मकान वार्ड नंबर 41 में आता है। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बबीता मांगने के लिए पहुंची थी। सीएम का घर वार्ड नंबर 41 में सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा से मुकालात के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया- मैं वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहीं हूं। मैं महिला कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष भी हूं। सीएम भजन लाल शर्मा का मकान हमारे वार्ड में आता है। 6 सितंबर को भी मैं सीएम के घर प्रचार और वोट मांगने के लिए गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं मिला था। सीएम भजनलाल शर्मा के पिता से मुलाकात की जनसंपर्क के दौरान जब बबीता शर्मा सीएम के घर पहुंची तो, घर पर सीएम भजन लाल शर्मा के पिता थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से सीएम के पिता से मिलने का आग्रह किया। उन्होंने कुछ देर बाद बबीता शर्मा को मिलने के लिए बुलाया। वहां पर सीएम के पिता से वोट मांग तो इस पर सीएम के पिता ने कहा कि मैं तो बीजेपी का हूं। इसके बाद बबीता ने कहा कि न तो उन्होंने मेरा पर्चा लिया और न ही मुझे आशीर्वाद दिया। वोट मांगने का अधिकार मेरा सभी से है। कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी दीपक मुद्गल की पत्नी योगेश्वरी मुद्गल को टिकट दिया है। दोनों प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर मानी जा रही हैं।