कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा में कहा-मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में रोष है। वर्ष 2014 से संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। अब सीईसी को टूल बनाकर सत्ता हथियाई जा रही है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पूरे देश में की जा रही है। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए ये आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भीलवाड़ा शहर कमेटी 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मना रही है। इसके तहत मंगलवार को भीलवाड़ा शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग की। ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग धीरज गुर्जर बोले- 8 अक्टूबर को भीलवाड़ा के अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अगर उनको नहीं हटाया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भीलवाड़ा कांग्रेस ने ये मुद्दे उठाए