भीलवाड़ा में ब्याज माफियाओं के दबाव से डिप्रेशन में आकर प्रॉपर्टी कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। आरोपी 16 लाख 35 हजार का ब्याज वसूलने के बाद भी 10% की दर से और ब्याज देने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया, आरोपियों को फांसी देने की मांग की। 2 घंटे चले प्रदर्शन के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म किया। मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना इलाके का गुरुवार दोपहर का है। परिजनों का आरोप है कि सूदखोरों ने युवक से घर में घुसकर मारपीट की थी। कहा था- रुपए नहीं दिए तो पूरे परिवार को आत्महत्या पर मजबूर कर देंगे। सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है । नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी । बोला- ब्याज चुका दिया था और डिमांड की शिवाजी मार्ग में रहने वाले कमलेश कुमार दरोगा ने बताया- भाई दुर्गेश कुमार (32) ने योगेश माली और उसके अन्य साथियों विकास उपाध्याय, प्रकाश मूंदड़ा, भंवर लाल शर्मा, राकेश भदादा, निलेश जैन, शांति लाल अहीर, मुकेश अहीर, अकरम शाह से रुपए उधार लिए थे। भाई ने 2 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के हिसाब से पूरे 16,35,000 रुपये ब्याज सहित चुका दिए थे, इसके बावजूद आरोपी 10 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से अवैध ब्याज और राशि की मांग कर रहे थे। आरोपी इतने ही रुपए और मांग रहे थे। आरोप: पूरे परिवार को आत्महत्या पर मजबूर कर देंगे। कमलेश ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को आरोपी योगेश माली और उसके साथी पीड़ित के घर में घुस आए और गाली-गलौज और मारपीट की। इसी के साथ जबरन दबाव बनाकर 16.35 लाख रुपये का इकरारनामा लिखवा लिया। खाली चेक और स्टाम्प पेपर भी ले लिए। आरोप: पूरे परिवार को आत्महत्या पर मजबूर कर देंगे इसके बाद से आरोपियों ने पीड़ित को लगातार धमकियां दीं कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देंगे। 14 अक्टूबर को आरोपी फिर से उसके घर आए और जान से मारने और घर पर कब्जा करने की धमकी दी। लगातार मिल रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर दुर्गेश ने आज अपने घर के छत वाले कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कमलेश ने बताया की उसके भाई दुर्गेश की शादी के 8 साल के बाद एक बेटी हुई थी, जो की अभी केवल 15 दिन की है। यहां देखिए धरना प्रदर्शन की तस्वीरें…