जिले में पहले चरण में नगर निगम के चुनाव 9 सितम्बर को होंगे। निगम के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले की छह नगर पालिकाओं के लिए 11 सितम्बर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितम्बर को होगी। बीकानेर में नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 229 मतदाता है, जो 373 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। बीकानेर नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड संख्या में 2 में है। जहां पंद्रह प्रत्याशी मैदान में है। पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां दो-दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं।