बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव के लिए स्थिति स्पष्ट हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी बने नवरतन डागा ने अपना नाम वापस ले लिया। अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा से मुलाकात के बाद नवरतन डागा ने नाम वापसी पर सहमति दे दी है। कांग्रेस को पार्षद चुनाव में 42 सीट के साथ बहुमत मिला है लेकिन 27 सीट लेकर भी भाजपा जोड़-तोड़ करके सुरेंद्र सिंह शेखावत को मेयर बनाने की कोशिश में है। मेयर पद के लिए मतदान 21 सितम्बर को नगर निगम परिसर में होंगे। उसी दिन शाम को रिजल्ट घोषित होगा। 22 सितम्बर को डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होगा। देखें चुनावी तस्वीरें…