बीकानेर की गंगाशहर थाना पुलिस ने बंद मकानों में इलेक्ट्रॉनिक कटर से ताले, दरवाजे और अलमारियां काटकर चोरी करने वाली नकबजन गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य दिन में शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते और रात में चिन्हित मकानों में घुसकर सोना, चांदी और नकदी चोरी करते थे। चोरी किए गए जेवर का स्वरूप बदलने के लिए उन्हें सुनार से गलवाया जाता था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गंगाशहर और जेएनवी कॉलोनी में करीब 11 नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। मामले में अब तक 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है, जबकि गैंग के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में इलेक्ट्रॉनिक कटर से चोरी पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में बीकानेर शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते और उन्हें चिन्हित करते थे। रात में मकानों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन से ताले, दरवाजे और अलमारियां काटते थे। इसके बाद सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ले जाते थे। चोरी किए गए सोने-चांदी का स्वरूप बदलने के लिए उसे सुनार से गलवाया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से अब तक 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है। 23 अप्रैल को चौधरी कॉलोनी में बंद मकान से चोरी पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को पुनिया चौक चौधरी कॉलोनी, गंगाशहर निवासी रामकुमार विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह पंजाब में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और अपने परिवार के साथ शहर से बाहर थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा देखकर अज्ञात आरोपियों ने कटर से ताला काट दिया और घर से सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली। केस दर्ज होने के बाद तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार सूचना जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद नकबजन जगदीश कुमार लखेसर, अनिल शर्मा उर्फ अनिल महाराज और चोरी के सोने का स्वरूप बदलने वाले विकास सोनी उर्फ मोनू उर्फ युवराज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गंगाशहर और जेएनवी कॉलोनी की करीब 11 वारदातें कबूलीं पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी जगदीश लखेसर और अनिल कुमार ब्राह्मण ने अपने साथी राहुल नायक के साथ मिलकर बीकानेर शहर के गंगाशहर और जय नारायण व्यास कॉलोनी में करीब 11 नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नकबजन राहुल नायक निवासी भीनासर और चोरी का माल खरीदने वाले संजय सोनी निवासी गंगाशहर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीन आरोपी गिरफ्तार, ये हैं पहचान पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी अनिल शर्मा उर्फ अनिल महाराज, जगदीश लखेसर और चोरी के सोने का स्वरूप बदलने वाला विकास सोनी उर्फ मोनू उर्फ युवराज गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश कुमार लखेसर (29) पुत्र कानीराम लखेसर, निवासी पाबूजी मंदिर के पास (थाना गंगाशहर) शामिल है। दूसरा आरोपी अनिल शर्मा उर्फ अनिल महाराज (37) पुत्र आशाराम, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला (थाना गंगाशहर) है। तीसरा आरोपी विकास सोनी उर्फ मोनू उर्फ युवराज सोनी (37) पुत्र सुभाषचंद्र, निवासी नई आबादी बड़ी पोड़ी (थाना गंगाशहर) बीकानेर है। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 11 चोरी-नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है और 150 ग्राम सोना तथा 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है।