आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार देर शाम बीकानेर पहुंचे। समर्थकों ने गोकुल सर्किल पर उनका जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र सिंह ने कहा- वो शोषित की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आम जनता उनका साथ देगी, तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी। हम ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की बात कर रहे हैं, हम आर्थिक रूप से कमजोर की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भाटी श्रीडूंगरगढ़, कालू से लूणकरनसर होते हुए बीकानेर आए। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा जुटे। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर युवाओं की भीड़ नजर आई। भाटी पर फूल बरसाए गए। अब देखिए- भाटी की 3 तस्वीरें कालू-लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ के बाद भाटी का काफिला कालू और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचा। बीकानेर में शाम को विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों के बाद रोड शो शुरू हुआ। भाटी पूगल फांटे से होते हुए नत्थूसर गेट की ओर बढ़े। इस दौरान नत्थूसर गेट पर उनके स्वागत के लिए मंच बनाया गया है, जहां वो जनता से रूबरू हुए। पूगल फांटा से रोड शो, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा काफिला बीकानेर में भाटी का रोड शो पूगल फांटा से शुरू हुआ गोकुल सर्किल पहुंचा। इसके बाद यात्रा शहर के भीतरी क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ी। कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह तैयारियां की गई। स्थानीय समर्थकों और युवाओं की ओर से स्वागत की तैयारियां की गई हैं। वार्ड 44 के पार्षद शुभकरण गहलोत और उनकी टीम भी स्वागत की तैयारियों में जुटी रही। EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था और पांच दिवसीय यात्रा का समापन जोधपुर में हुआ था। अब दूसरे चरण में बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा बीकानेर शहर पहुंच रही है।