बीकाने में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई-प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा रविवार को 47 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में अब तक किसी तरह की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस प्रशासन इस परीक्षा में सुरक्षा और नकल रोकने की व्यवस्था में जुटी है। परीक्षा के लिए सभी सेंटर्स पर कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। इस दौरान एग्जाम सेंटर्स के आसपास साइबर कैफे और ई मित्र बंद कर दिए गए हैं। 47 सेंटर्स पर हो रहा पेपर रविवार को सुबह से ही सेंटर्स पर केंडिडेट्स की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। एसआई री-एग्जाम में बीकानेर के 47 सेंटर्स पर 13 हजार 584 केंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की दूरी में सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे तक साइबर कैफे, ई-मित्र और फोटो कॉपी की दुकानें बंद रखी गई हैं। इस दौरान पुलिस का एक दल सेंटर्स के बाहर भी चौकस रहेगा। वहीं साइबर टीम को पूरे सिस्टम पर नजर रखने के लिए कहा गया है। किसी भी गड़बड़ी की आशंका में पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगा। इसके लिए चेकिंग दल गठित किए गए हैं और कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। हर परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर 20 से 30 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।