बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी की है। घोषणा के तहत कोटा संभाग के जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। कोटा जिले की जिम्मेदारी बारां जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग को दी है। खानपुर से पूर्व विधायक रहे अनिल जैन को बूंदी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत को बारां, पूर्व विधायक प्रत्याशी कैलाश चतुर्वेदी को झालावाड़ की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा को पूर्व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र देव सिंह के साथ भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी है। संभाग चुनाव संचालन समिति भी बनाई चुनाव प्रबंधन व संगठन की मजबूती के लिए संभाग चुनाव संचालन समिति भी बनाई गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग विकास बोर्ड मेघराज लोहिया व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत को कोटा संभाग चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है। जबकि कोटा शहर भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत विजय को उदयपुर, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर को भरतपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति में शामिल किया हैं।