बाड़मेर | राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 28वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने सेक्टर हॉस्पिटल बाड़मेर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर व अधीनस्थ इकाइयों के कार्मिकों ने उत्साह से भाग लिया। उप महानिरीक्षक के एम प्रसाद ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा व राष्ट्र सेवा के साथ सीमावर्ती जिले बाड़मेर में आमजन से विश्वास, सहयोग, समन्वय बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। बीएसएफ इसके लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया। लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। कमांडेंट सुधीर कुमार ने कहा कि रक्तदान महान मानवीय सेवा है। इससे जरूरतमंद का जीवन बच सकता है। स्वस्थ व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता दिखाता है। उन्होंने जवानों से नियमित रक्तदान करने को कहा। दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट भवानी सिंह मौजूद रहे।