बूंदी जिले के रामगंज बालाजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर स्थित एक होटल में एक डॉक्टर और एक लड़की मिले। डॉक्टर की पत्नी ने होटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पत्नी ने होटल के कमरे से लड़की को बाहर खींचा और अपनी कार में बैठा लिया। पत्नी का आरोप है कि उसने अपने पति को कई बार इसी लड़की के साथ देखा है। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया गया कि डॉक्टर और लड़की दोनों केशवपुरा, कोटा के रहने वाले हैं। सदर थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन आया था, जिसके बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।