बूंदी में खाद बांटने में फार्मर आईडी जरूरी होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। इस परेशानी को लेकर किसान नेताओं ने मंगलवार को कोटा कैंप ऑफिस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुरली मनोहर नागर की अगुवाई में एक दल ने बताया कि फार्मर आईडी लागू होने के बाद किसानों को खाद लेने में परेशानी आ रही है। कई किसानों की आईडी बनी ही नहीं है, जिससे खाद बांटने में रुकावट आ रही है। किसान नेताओं ने मांग की कि इस नियम में ढील दी जाए और खाद की पूरी सप्लाई की जाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से बात करके किसानों की समस्या को तुरंत हल करवाया जाएगा। इस दौरान तालेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सुवांसा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नरेड़ा, जसवीर सिंह, पप्पू खटाना और मनीष शर्मा समेत कई किसान नेता वहां मौजूद थे।