बूंदी पुलिस ने कापरेन थाना क्षेत्र में हुए पंकज मीणा हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 30 सितंबर 2026 की रात शंभूलाल मीणा के बेटे पंकज मीणा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने FSL और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में नितेश गोचर (21), दीपेश (दीपांशु) (26), जिशान (18 वर्ष 4 माह) और सलमान (18 वर्ष 6 माह) हैं। ये सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।