चूरू में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव का अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। सदर पुलिस के मुताबिक, कोटवाद ताल का रहने वाला गोपाल सिंह (32) चूरू रेलवे स्टेशन गया था। बाद में उसके परिवार वालों को जानकारी मिली कि गोपाल सिंह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। मृतक के रिश्ते के भाई भागीरथ सिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।