पुरानी सड़क स्थित नागवाण के नोहरे में 15 सितंबर को सुबह 9.15 बजे से अखिल भारतीय श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति व श्याम प्रेमियों की तरफ से श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा। श्याम पाठ के रचयिता चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्याम पाठ का आयोजन होगा। इसके अलावा 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे से श्याम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा धोली शक्ति दादी मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल पाठ का वाचन करेंगे तथा विभिन्न भजन प्रस्तुतियां भी देंगे। कार्यक्रम में नृत्य नाटिका, शिव आराधना, बारात स्वागत, भीम विवाह, कन्यादान, श्याम जन्मोत्सव, बधाई गीत, बधाई वितरण व शीशदान सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग व भव्य श्याम दरबार भी सजाया जाएगा।