सिद्धमुख में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के पांचवें दिन सोमवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं व गतिविधियों का पूर्व प्रधानाचार्य शेरसिंह मुंड, संयोजक अंतरसिंह महला, प्राचार्य कोरसिंह, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चमेली देवी ने निरीक्षण किया। सीबीईओ राजगढ़ डॉ. सुमन जाखड़ ने जानकारी ली। प्राचार्य राजकुमार पूनिया ने बताया कि 19 वर्ष छात्रा वर्ग आर्टिस्टिक योगासन सिंगल में जोधपुर प्रथम, नागौर द्वितीय तथा उदयपुर तृतीय रहा। 19 वर्ष छात्र वर्ग में नागौर प्रथम, चूरू द्वितीय तथा उदयपुर तृतीय रही। इसी प्रकार 17 वर्ष छात्रा वर्ग में बूंदी प्रथम, जोधपुर द्वितीय और चूरू तृतीय रहा। 17 वर्ष छात्र वर्ग में जोधपुर प्रथम, नागौर द्वितीय तथा बूंदी तृतीय स्थान पर रहा।