हनुमानगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भांभू का राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हो गया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) ने इसकी जानकारी दी है। दानिश भांभू को टीम कैंप के लिए 4 अक्टूबर को जयपुर स्थित RCA एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम के आगामी मैच राजस्थान-तमिलनाडु के बीच 11 से 14 अक्टूबर तक और राजस्थान-रेलवे के बीच 18 से 21 अक्टूबर तक जयपुर में खेले जाएंगे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने दानिश भांभू के चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह दानिश की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है। उनके चयन से हनुमानगढ़ के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है।