शहर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार की तुलना में मंगलवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह मौसम सामान्य रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन हल्के बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। दोपहर में भी गर्मी का असर सोमवार की अपेक्षा कम रहा। शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया। बाजारों व प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही। तापमान में गिरावट के कारण दिन के समय गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होने से रात व सुबह के मौसम में विशेष अंतर नहीं रहा।