राजस्थान समग्र शिक्षक संघ का वर्चुअल शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को बालाजी की छतरी पर आयोजित हुआ। इसमें जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुहास शर्मा ने की। जिला महामंत्री शोएब खान ने बताया कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह से वार्ता के बाद बैठक वर्चुअल आयोजित की गई। सम्मेलन में शिक्षा मंत्री से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू करने तथा जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर अध्यापक कॉलोनी बनाने की मांग की गई। बैठक में सुनील यादव, शोएब खान, महेंद्र, रजनी लोकवाणी, श्वेता माथुर, सुनीता वर्मा, दुर्गालाल, किशोर व्यास, जय शोभा, इरशाद हुसैन, रामबाबू महावर, जितेंद्र दाधीच, रूपा शर्मा, आदर्श शर्मा, नितिन जैन, सरवत बेगम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।