सातड़ा कॉलोनी में गुरुवार रात को भादव अमावस्या पर धोली शक्ति दादी के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय संतों व कोलकाता के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुतियां दी। विद्यानाथ व ध्याननाथ महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके कोलकाता के कलाकार विनोद कुमार व तोषी कौर ने कितनी सुन्दर है तू कितनी प्यारी है तू, मोर छड़ी लहराई रे सहित कई भजनों से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। इसके बाद रूकनसर धाम के संत गुलाब नाथ महाराज ने भजन सुनाए। मध्य रात्रि को धोली शक्ति दादी की आरती की गई तथा चुनरी चढ़ाई गई। इस दौरान कोलकाता के कारीगरों ने मंदिर की सजावट की तथा दादी का अलौकिक दरबार सजाया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सातड़ा परिवार के जगदीश प्रसाद, लालचंद, विजय कुमार, जगन्नाथ, कमल, राजकुमार, प्रमोद कुमार, संजय, रिंकू, छगनलाल, पवन बगड़िया, रणजीत सातड़ेवाला, महेश मेहरीवाला, राजेंद्र ठठेरा, घनश्याम शर्मा, मंगल चौधरी, रामावतार लोहिया, देवकी चौधरी, हरी मोहता आदि मौजूद रहे। इधर, शहर के चांदनी चौक स्थित गोयनका पितरजी बगीची में भादोत्सव मनाया गया। कोलकाता की हर्षिता डीडवानिया ने बीरा बरजी दादी का मंगल पाठ किया गया। दादीजी के दरबार का विशेष शृंगार किया गया। देर शाम को पितरजी महाराज का जागरण हुआ। अनुज गोयल ने गणेश वंदना से शुभारंभ किया। हर्षिता डीडवानिया व अनुभव अग्रवाल ने भजन सुनाए। इस दौरान छप्पन भोग, अखंड ज्योत व इत्र वर्षा सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए।