धौलपुर की नादनपुर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में 105 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त कर रविन्द्र पुत्र भंवरसिंह (अर्जुनपुरा) से 53 पव्वे और आशाराम पुत्र श्यामलाल (कांकोर) से 52 पव्वे बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है। तेज म्यूजिक बजाने वाले दो वाहनों (बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और आरजे 11 जीसी 8986 पिकअप) से कुल तीन स्पीकर और दो टेप मशीन भी जब्त की गईं। दो साल से फरार स्थायी वारंटी केशव पुत्र तेजसिंह (45) निवासी धोंधे का पुरा गिरफ्तार हुआ। कॉन्स्टेबल भागीरथ की इसमें अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा, एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई।