धौलपुर जिले में गुरुवार को 2 सड़क हादसे हुए। इनमें 2 वाहन पलट गए। एक हादसे में बच्चा गंभीर घायल हुआ, दूसरे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। पहला हादसा सदर थाना क्षेत्र के महाराजपुरा चौराहे पर हुआ। NH-44 पर एक ट्रक की टक्कर से ऑरा कार पलट गई। कार में 4 लोग सवार थे। एक बच्चा गंभीर घायल हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। कार सड़क पर पलटने से NH-44 पर कुछ देर ट्रैफिक पर असर पड़ा। पुलिस ने कार हटवाकर ट्रैफिक फिर से शुरू कराया। क्रेन से बोलेरो को खाई से बाहर निकाला दूसरा हादसा सैंपऊ उपखंड में तसीमो पुल के पास हुआ। एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे खाई में गिर गई। इसमें बोलेरो सवार एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। क्रेन से बोलेरो को खाई से बाहर निकाला गया। दोनों हादसों में वाहनों को नुकसान हुआ, पर कोई बड़ी जान-माल की हानि नहीं हुई।