धौलपुर जिले के छोटा मानपुर गांव में सोमवार देर रात घर में घुसे दो बदमाश 15 तोला सोना और 3 लाख रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान बुजुर्ग महिला मीरा देवी ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर आरोपी ने उनसे मारपीट की। मीरा देवी और उनके पति राजाराम बैंसला घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे मीरा देवी को अंदर से आवाज आई। अंदर जाने पर उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को देखा और एक बदमाश को पकड़ लिया। गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग पकड़े गए बदमाश ने मीरा देवी से हाथापाई कर खुद को छुड़ाया और भाग गया। दूसरा बदमाश भी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बदमाशों के भागते समय फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रोहित गुर्जर मानपुर के अनुसार, चोरी हुए सामान में 15 तोला सोना और 3 लाख रुपए नकदी शामिल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।