डीडवाना के राजकीय बांगड़ हॉस्पिटल में 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब अस्पताल में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। राजकीय अवकाया के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान मरीजों को तय समय पर डॉक्टर की सलाह और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिवार वालों से अपील की है कि वे 1 अक्टूबर से नए ओपीडी समय के हिसाब से हॉस्पिटल आकर इलाज का फायदा उठाएं।