डीडवाना के बांगड़ जिला अस्पताल में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (RPEA) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। इसमें रामरतन घांची को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। घांची कर्मचारियों का आभार जताते हुए संगठन की एकता, हितों की रक्षा और समस्याओं के समय पर समाधान का वादा किया। निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर और हरेंद्र की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। चुनाव के बाद कर्मचारियों ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर रविंद्र सोनी, राजेंद्र राठौड़, चंदरभान भाटी, रामचंद्र प्रजापत, महेंद्र प्रताप सिंह, इस्माइल, इमदाद, भरत चौधरी, उमराव, केसर, हिमांशु, ममता कनोई, अशोक सोलंकी, प्रवीण सैनी, नसरुद्दीन, सुरेंद्र सिंह, अलीम खान, जितेंद्र चौधरी और चंद्रप्रताप सिंह सहित कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे।