राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में शिक्षक अरुण कुमार के पदनाम को लेकर विवाद सामने आया है। शिक्षक के परिजनों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कथित रूप से अमानवीय व्यवहार करने, बार-बार नोटिस जारी करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में शिक्षक के भाई ओमप्रकाश ने जिला शिक्षा अधिकारी फलोदी को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में निदेशक के आदेश के तहत अरुण कुमार को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया है और इसकी प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेख में भी दर्ज है। इसके बावजूद विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में उनका पदनाम उप प्रधानाचार्य लिखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इस पर आपत्ति जताने पर उन्हें स्थानांतरण की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के चलते 3 अक्टूबर को अरुण कुमार की तबीयत बिगड़ गई और वे विद्यालय में गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। परिजनों ने ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच नहीं की गई तो विद्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। ^एक स्कूल में दो प्रिंसिपल नहीं होते हैं। जब सरकार की ओर से पदस्थापन दिया जाएगा, तभी वे प्रिंसिपल कहलाएंगे। मनमोहन पुरोहित, प्रधानाचार्य, राउमावि फलोदी