सेवर स्थित सिकलीगर मौहल्ला में एक गली का छज्जा व दीवार अचानक गिरने से एक ही परिवार की पांच महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने और एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु की घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग मंगलवार को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछी और मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप तत्काल पीडितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जिला कलेक्टर से कहा।उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल महिला मीरा, नंदनी, सुनीता, वीरमती और रामढकेली से घटनाक्रम की जानकारी ली और को ढांढस बंधाते हुए मदद का भरोसा दिलाया।