डूंगरपुर में हजरत किबला मस्तान शाह बाबा के 33वें उर्स पर एमएमबी ग्रुप ने 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट बांटे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रूपसिंह राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, हाजी अख्तर हुसैन मलिक, संदीप सेठिया, बिलाल मकरानी और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी मौजूद रहे। ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि एमएमबी ग्रुप 2007 से भामाशाहों की मदद से जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। अब तक 27 हजार परिवारों को राशन किट दिए जा चुके हैं। ग्रुप रक्तदान, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, परिंडे बांधना, कंबल और स्टेशनरी बांटने जैसे सेवा कार्य करता है। डीएसपी रूपसिंह राठौड़ ने इसे कौमी एकता का संदेश बताया। पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने कहा कि इन कामों में सरकारी मदद नहीं ली जाती, सिर्फ भामाशाह ही सहयोग करते हैं। इफ्तिखार अहमद, मयंक चौबीसा, इकरार मकरानी, रमेश वरयानी, जितेंद्र सिंह कटारा, जोयब पटेल समेत भामाशाहों का आभार जताया गया। संचालन हाजी इशाक मोहम्मद मकरानी ने किया।