डूंगरपुर नगर परिषद के 38 और सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों की मतगणना सोमवार को होगी। डूंगरपुर नगर परिषद के 38 वार्डों की मतगणना एसबीपी कॉलेज होगी। जबकि सागवाड़ा नगर पालिका की मतगणना सागवाड़ा में होगी। डूंगरपुर निकाय के 95 और सागवाड़ा निकाय के 99 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से खुलेगा। दोनों निकायों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। लेकिन इससे 2 घंटे पहले ही मतगणना कर्मचारियों, सहायकों, प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की एंट्री हो जाएगी। सुरक्षा जांच के बाद सभी को एंट्री दी जाएगी। 2 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके एसबीपी कॉलेज में काउंटिंग के लिए 8 टेबल लगाए गए है। इस पर 5 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। 2 घंटों में रिजल्ट सामने आने की संभावना है। डूंगरपुर नगर परिषद के 38 वार्डों में 95 प्रत्याशियों के लिए 9 सितम्बर को मतदान हुआ था। यहां 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि वार्ड 23 और वार्ड 28 में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके है। सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों में 99 उम्मीदवारों के लिए 11 सितम्बर को वोटिंग हुई थी। सागवाड़ा में 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ था।