डूंगरपुर के वसी जीएसएस से जुड़े गांवों में बुधवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस के काम के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बिजली कंपनी 33/11 केवी वसी जीएसएस पर जरूरी मेंटेनेंस का काम करेगी। एमएस पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) लिमिटेड आरडीएसएस टीएन-102 योजना के तहत गड़ा मोरैया फीडर पर काम कर रही है। इसी काम को पूरा करने के लिए वसी जीएसएस पर शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में बिजली नहीं आएगी। बिजली कंपनी ने ग्रामीणों से गुजारिश की है कि वे इस समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। अधिकारियों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।