जोगी आश्रम में चौथा दुर्गा पूजा महोत्सव 11 से 19 अक्टूबर तक होगा। महंत धर्मनाथ ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह आठ बजे रामबास स्थित सैन मंदिर से जोगी आश्रम तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9.15 बजे घट स्थापना होगी। आयोजन में प्रतिदिन सुबह और शाम 8.15 बजे महाआरती तथा रात 9.15 बजे भजन संध्या होगी। समापन 19 अक्टूबर को विसर्जन के साथ होगा। आयोजन में महंत निर्मलनाथ महाराज, बाल योगी महंत कृष्णनाथ महाराज व महंत धर्मनाथ का सान्निध्य रहेगा।