मौसम में बदलाव और दिन छोटे होने के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में संध्याकालीन आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री बालाजी मंदिर एवं श्री श्याम मंदिर में रविवार 11 अक्टूबर से नई समय-सारिणी लागू होगी। श्री बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्याम सैनी ने बताया कि रविवार से मंदिर में संध्या आरती शाम 6 बजे होगी। इसी प्रकार श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि श्याम मंदिर में रविवार से यहां संध्या आरती शाम 6:15 बजे शुरू होगी। समिति के अनुसार फिलहाल मंदिरों में होने वाली अन्य आरतियों के समय में कोई बदलाव नहीं किया है।