राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोरुंदा की सोवनिया स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में सेमीफाइनल तक जगह बनाई, वहीं आदर्श देचू के खिलाड़ियों ने मलखंब में दो वर्गों में प्रथम और सॉफ्टबॉल व रग्बी में दूसरा स्थान हासिल किया। लोहावट की छात्रा का सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। बिलाड़ा के कालाऊना स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने फुटबॉल में अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया। बोरुंदा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोवनिया की कक्षा 8 की छात्राएं सिद्धि नरूका और राधिका कंवर ने 14 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचाया। कुचामन सिटी में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता में 44 टीमों ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षक शंकर सिंह चंपावत व प्रधानाचार्य भंवरलाल बड्डियार ने छात्राओं को बधाई दी।