मुंबई प्रवासी भामाशाह हेमचंद गुचिया का 76वां जन्मदिन मंगलवार को उनके शुभचिंतकों और मित्रों ने सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में गोवंश को हरा चारा डाला गया। वहीं अंध विद्यालय और वृद्धाश्रम में भोजन कराया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर हेमचंद गुचिया के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। फलोदी की माटी से जुड़े हेमचंद गुचिया शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके सेवा कार्यों ने क्षेत्र में सहयोग और सेवा की मिसाल कायम की है।