भास्कर न्यूज | बाड़मेर महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बाड़मेर ने नवसारी व सूरत के प्रवासी बंधुओं के साथ मिलकर राजकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं को निशुल्क बेबी किट बांटे। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हुआ। आयोजन डॉ. जसराज बोहरा, महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बाड़मेर के अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा के सानिध्य में हुआ। संस्था ने नवजातों को बेबी किट दिए। माताओं को शिशु की शुरुआती देखभाल, स्वच्छता, संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि जन्म के शुरुआती दिनों में शिशुओं की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है। अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा ने कहा कि नवजात शिशु परिवार के साथ समाज की भी धरोहर हैं। जन्म के बाद के शुरुआती दिनों में विशेष देखभाल जरूरी होती है। इसी उद्देश्य से बेबी किट वितरण की पहल की गई। जरूरी उपयोगी सामग्री मिलेगी। संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूंगरवाल, संरक्षक बाबूलाल टी. बोथरा, रमेश कुमार धारीवाल, उपाध्यक्ष सोहनलाल चौपड़ा, सम्पत लूणिया, पीराराम शर्मा मौजूद रहे। सचिव गौतम एन बोथरा ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सेवा गतिविधियां चला रही है।