ग्लोबल फाउंडेशन बाड़मेर की आम सभा गुरुवार को संस्थान कार्यालय में हुई। बैठक संरक्षक डॉ. बी. डी. तातेड़ के मार्गदर्शन में हुई। अध्यक्षता डॉ. राधा रामावत ने की। फाउंडेशन की अलग-अलग गतिविधियों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सुझाव दिए। चर्चा के बाद तय हुआ कि आने वाले दिनों में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजियो थैरेपिस्ट सेवाएं देंगे। बैठक में सचिव हरीश सुथार, शिविर प्रभारी डॉ. विक्रांत रामावत, कोषाध्यक्ष निधि रामावत मौजूद रहे। सदस्य प्रमोद जैसवाल, शोभा गौड़, नीलम जैन, पिंकी जैन, वीणा पनपालिया आदि मौजूद रहे।